जाति विशेष के युवक को पांचाल घाट पुल पर लघुशंका करते पकड़ा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मां भागीरथी को स्वच्छ बनाने के लिए जहां हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं कुछ जाति विशेष के लोग मां गंगा को दूषित करने में लगे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार को पांचाल घाट पुल पर देखने को मिला। जहां एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन से रुका और पांचाल घाट पुल पर खड़े होकर लघुशंका करने लगा। इस कृत्य को कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना को विपिन अवस्थी जिलाध्यक्ष हिन्दू रक्षा मंच ने देखा।

उन्होंने बताया कि पांचाल घाट स्थित सत्यगिरि महाराज आश्रम से वापस आ रहे थे, उसी समय उन्होंने देखा कि एक चार पहिया वाहन में सवार दो युवक फरजान अंसारी पुत्र सलीम अंसारी निवासी शाहाबाद हरदोई जो पुल पर खड़े होकर लघुशंका करने लगा, मैं जब इसका विरोध किया, तो युवक के साथी रिजवान पुत्र बहबूद खान निवासी शाहाबाद हरदोई दोनों मिलकर गाड़ी भगा ले गये।

इसके बाद हमारे साथी विपिन चौहान और हमने पीछा करके चाचूपुर के पास पुन: पकड़ लिया और चौकी पर चलने को कहा। इसके बाद कुछ साथियों के सहयोग से पांचालघाट चौकी पर लेकर आया। चौकी प्रभारी ने कार्यवाही करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *