शहर के लालगेट स्थित कब्रिस्तान के पास मिला सियार का बच्चा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्रामीण इलाकों में दहशत फैलाने वाले जंगली जानवर अब शहर में भी दिखायी देने लगे है। ऐसा ही एक जंगली जानवर (सियार) का बच्चा शहर के लालगेट स्थित एक कब्रिस्तान के पास दिखायी दिया। सियार के बच्चे के देखने वालों की भीड़ लग गयी। वहीं कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह फिर से भाग गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घटना के संबंध में जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सियार के बच्चे को पकड़ लिया और अपने साथ ले गयी। शहर के अंदर सियार कैसे आया और कितने है, इसकी अभी कोई सही जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *