हिंदू महासभा व संतों ने कब्जा मुक्त कराया 200 साल पुराना शिव मंदिर

मुख्य मार्ग से मंदिर तक जाने के लिए 5 मीटर चौड़ा दिया गया रास्ता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर में 200 साल पुराने शिव मंदिर मेंअराजक तत्वों ने कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत हिंदू महासभा की टीम को मिली। मौके पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा व जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक अपनी टीम के साथ माधोपुर पहुंचे, तभी दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास भी पहुंच गये। उन्होंने विरोध करते हुए ग्रामीणों से शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराया और भूसा आदि को हटवाया। माधोपुर में 200 साल पुराने शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने विमलेश मिश्रा व उनकी टीम की मांग पर राजस्व टीम को बुलाया गया। नापजोक कर 5 मीटर का मंदिर को रास्ता दिया गया। राजस्व टीम में कानून-गो व लेखपाल ने नापजोक की। वर्षों से मंदिर में कब्जा था। जिसे शनिवार को मुक्त कराया गया। हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, ईश्वर दास महाराज, ब्रह्म चेतनाजी महाराज, जिला प्रभारी अजय दुबे अज्जू आदि लोगों ने शिव मंदिर केंद्र से भूसा, कंडे मिले साफ करवाया। शिवम मिश्रा, नितिन सक्सेना, भानू प्रताप सिंह, सचिन शर्मा, लकी पाल, हिमांशु पाल आदि लोगों के सहयोग से पूजा अर्चना सम्पन्न हुई। राजस्व कर्मी लेखपाल प्रमोद शुक्ला व संजय सिंह ने नापजोक कर रास्ता पांच मीटर चौड़ा रखा। साफ-सफाई की और कब्जा मुक्त कराकर पूजा अर्चना की गई। सभी से अनुरोध किया गया कि विधिवत पूजा अर्चना की जाये, जिससे यहां कोई कब्जा न कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *