बड़े वाहनों को शमशाबाद से होकर गुजरना होगा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इटावा बरेली हाईवे पर पडऩे वाले गंगा पुल पर मरम्मत को लेकर 7 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। जिस पर बड़े वाहनों के आवागमन को संपूर्ण रूप से रोक दिया जाएगा। इस दौरान बड़े वाहनों को शाहजहांपुर, बरेली, हरदोई की ओर जाने के लिए शमशाबाद से होकर गुजरना होगा। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच वार्ता हो गई है।
शनिवार दोपहर पांचाल घाट मेला क्षेत्र में पहुंचे पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टीम के सेफ्टी मैनेजर लोकेश के बीच वार्ता हुई। इस दौरान उन्होंने 7 दिनों का समय मांगा है। भारतीय राट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारीयों ने बताया कि 7 दिनों के अंदर पुल की मरम्मत की जाएगी। जिसमें रंगाई, पुताई एवं जॉइंट जो क्षतिग्रस्त हैं उनको सही रूप से मरम्मत के बाद ठीक किया जाएगा। इस दौरान 7 दिन के लिए पूर्ण रूप से पुल पर आवागमन बंद रहेगा। बड़े वाहनों को शमशाबाद से होकर गुजरना होगा। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के अधिकारियों को निर्देश दिए की हर हाल में 7 दोनों के अंदर वह कार्य पूर्ण कर लें। आगामी दिनों में मेला श्री रामनगरिया चलने वाला है। जिसको लेकर लोग परेशान होंगे। ऐसे में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारीयों एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टीम के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पता लगा है कि 29 दिसंबर दिन रविवार की सुबह से ही पूर्ण रूप से पुल को बंद कर दिया जाएगा।
पांचाल घाट पुल सात दिनों के लिए होगा बंद, होगी मरम्मत
