युवा महोत्सव द्वारा विभूतियों को किया गया सम्मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 21वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के सम्मान समारोह में सोमवार को समिति सभागार में जनपद की विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्य क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान किया गया। स्वतत्रंता संग्राम सेनानी पण्डित कालीचरण जीवन उपलब्धि सम्मान-अधिवक्ता ब्रजकिशोर मिश्रा, शिवप्यारी देवी राष्टीय सम्मान-वीरेंद्र कुमार मिश्रा, विद्या देवी गुप्ता साहित्य रत्न सम्मान-समीक्षा अगिनहोत्री, प्रोफेसर एनकेएस राठौर समाज सेवा सम्मान-डॉ अविनाश पांडेय, श्रीचन्द्र मिश्रा उत्तर प्रदेश शिक्षा रत्न सम्मान-गिरजा शंकर, उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा रत्न सम्मान-डॉ अनुपम अवस्थी, यूथ ऑफ द ईयर-हर्ष दुबे, फर्रुखाबाद रत्न सम्मान-अपूर्वा गुप्ता, संजय गर्ग, गुण देवी तुलसी राम सम्मान ब्रहमानंद, ओम प्रकाश गुप्ता युवा वीरता सम्मान-प्रियांशी राठौर, युवा साहित्यकार-दिलीप कश्यप, स्टार ऑफ फर्रुखाबाद-डॉ0 जितेंद्र कटियार के अलावा डॉ0 प्रभात गुप्ता, शिवांगी चौहान, हर्ष दुबे, अनुज चौहान, विपिन अवस्थी, अशोक, राजेश निराला, डॉ0 सुमित सिंह, सुधांशु दत्त, भप्पू सोनी, मुस्कान, आकाश, देवेन्द्र कुमार, श्यामपाल आदि को मिला। स्टार ऑफ इंडिया यूथ आर्मी-मानसी झा, रिया चौहान, सुरभि गोस्वामी, शिवांगी चौहान, मुस्कान, हर्ष दुबे, आदर्श बेटा सम्मान- कुशाग्र सक्सेना, आदर्श बेटी सम्मान-रिया चौहान एवं सुरभि गोस्वामी, अरूण प्रकाश तिवारी दद्दुआ आदर्श व्यापारी सम्मान-सदानंद शुक्ला को प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सभी को सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से समय के साथ निरंतर चलने का आवाह्न किया। इसके साथ ही उन्होंने समिति के पदाधिकारियों डॉ0 कृष्णकांत अक्षर, सच्चिदानन्द मिश्रा, हर्षित मिश्रा, सुनील सक्सेना, अनमोल का सम्मान किया। समिति अध्यक्ष डॉ0 संदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं युवा महोत्सव में आयोजित देश में नई शिक्षा नीति कितनी उपयोगी विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागयों में हर्ष दुबे, अलीशा प्रथम स्थान, साइमा, चेतन एवं खुशबू द्वितीय स्थाण, मुस्कान कुरैशी, निहारिका कश्यप, दिव्या, तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन आकाश मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *