फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंझना के खेल मैदान में किया गया। दौड़ में करन प्रथम तो वहीं अतुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में हसनापुर की टीम ने रोशनाबाद की टीम को पराजित किया। बैडमिंटन में आंशी पटेल ने बाजी मारी। कबड्डी में सोनम की टीम तो वहीं कुश्ती में सुमित कुमार ने दमदारी दिखाई। मुख्य अतिथि मिथलेश अग्रवाल ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के युवा शहरी युवाओं से कई ज्यादा बेहतर है और आगे बढ़ रहे है और उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया। सरनाम सिंह एजुकेशन सेंटर के चेयरमैन सत्यवीर सिंह गंगवार, सौरभ कुमार, हर्षित अवस्थी, धीरज पाल, अनमोल सूर्यवंशी, डा0 संजीव कुमार, अमन सूर्यवंशी व शिक्षकगण आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में छिपा है भारत का विकास: मिथलेश अग्रवाल
