राज्य पुरुस्कृत सुमन त्रिपाठी सहित प्रधानाचार्यों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का मण्डलीय सम्मेलन व शैक्षिक विचार संगोष्ठी का आयोजन दिवियापुर जनपद औरैया में सम्पन्न हुआ। जनपद फर्रुखाबाद से बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों ने मण्डलीय सम्मेलन में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रदेश महामंत्री डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी के अलावा, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 गिरीश मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, प्रेमनारायण राजपूत, राकेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पहुंची स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। एमएलसी डा0 मानवेन्द्र सिंह ने भाग लिया। कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई। कहा गया कि बिना किसी भेदभाव की राजनीति प्रबुद्ध प्रधानाचार्य परिषद अपनी मूल परम्परा और उद्देश्य के बल पर विश्वास कायम रखा है। मण्डलीय सम्मेलन में अपनी सार्थकता को सिद्ध कर दिया। विभिन्न जनपदों से आये लगभग ४०० प्रधानाचार्र्यांे ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जनपद फर्रुखाबाद से पहुंचे संरक्षक वीरेन्द्र मिश्रा, रामकिशोर मिश्रा, राकेश गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, डा0 बृजभूषण सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा, संतोष कुमार त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी, इंदू मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, डा0 विनीत चौहान आदि ने सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी को राज्य पुरुस्कृत चयनित होने पर व योगेन्द्र सिंह तोमर को राष्ट्रपति पुरुस्कृत चयनित होने पर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मण्डलीय सम्मेलन में जनपद के प्रधानाचार्यों ने लिया भाग
