फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल फतेहगढ़ के लोको स्थित दरगाह हजरत मखदूम शाह सय्यद शाहबुद्दीन औलिया रह0 अलैह के आस्ताने पर हजरत मौला अली मुश्किल कुशा और हजरत मखदूम शाहबुद्दीन औलिया की यौम-ए-विलादत मनाई गई। सुबह से ही लोगों का आना जाना लगा रहा। इस दौरान कुरानख्वानी व लंगर का एहतमाम किया गया। दरगाह के नायब सज्जादा नशीन मुहम्मद वसीम खान की सरपरस्ती में आयोजन किया गया, साथ ही मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे अमन और अमान के लिए दुआएं की गई। कमालुद्दीन कव्वाल ने भी बेहतरीन अंदाज में कलाम पेश किया, हम फकीरों की जिंदगी है अली, रास्ता है अली मंजिल है, तुम तो दुनिया की तलबगार बने बैठे हो हम अली वालों की तलब है। इस मौके पर रफत हुसैन, आकिब खान, अंसार साबरी, हाफिज अरशद साबरी, फरहान साबरी, शफी अहमद, शाकिर एवसी अहमद, शिवम आदि लोग मौजूद रहे।
हजऱत मखदूम शाह सय्यद शहाबुद्दीन औलिया की मनाई गयी यौमे विलादत
