सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का डीएम ने किया उद्घाटन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिनी कुम्भ मेला श्रीरामनगरिया में सूचना विभाग की तरफ से लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह तथा सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सरकारी पांडाल में सूचना विभाग की तरफ से लगायी गयी प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ0 वी.के. सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में कुंभ मेला 2025 को प्रमुखता से दर्शाया गया। इसके साथी भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से दर्शाना गया है। जिसमें प्रमुख रूप से 5 लाख आवासों का निर्माण करना, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन देना, 21 करोड़ से अधिक कन्या सुमंगला योजना के तहत कन्याओं को लाभान्वित करने समेत विभिन्न योजनाओं को दर्शाया गया है। इस दौरान एडीएम सुभाष प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, सूचना विभाग अधिकारी प्रभारी ओमवीर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *