पंचायत घर का ताला तोड़कर उसमे रखा सामान चौरी , सचिव ने दी तहरीर।

नवाबगंज समृद्धि न्यूज़। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरौली पंचायत भवन में बीते रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन के ताला तोड़कर उसमें रखे कंप्यूटर वाईफाई सिस्टम सरकारी अभिलेख प्रिंटर, इनवर्टर 2 बैटरी पार कर दी। पंचायत सहायक ग्राम सचिव मौके पर पहुंचे तो वहां ताले टूटा देख। उनके होश उड़ गए उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उसमे रखा सारा सामान ग़ायब था। तब ग्राम प्रधान शीतला देवी के पति सर्वेश कुमार व ग्राम सचिव शैलेंद्र त्रिपाठी ने थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की तहरीर दी। थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *