फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रतिबंधित चाईनीज मांझा को लेकर पुलिस ने कई पतंगों की दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान किसी भी दुकान से मांझा बरामद नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार चाईनीज मांझे से घट रहीं घटनाओं को लेकर पुलिस एलर्ट हो गयी है। बुधवार को कादरीगेट पुलिस ने कई पतंगसाज की दुकानों पर जाकर तलाशी ली, लेकिन मांझा किसी भी दुकान पर नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि मांझा बेचते पाये गये, तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। हालांकि चाईनीज मांझा से कई लोग कटकर घायल हो चुके हैं, लेकिन बीते दिन जनपद शाहजहांपुर में घटी घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। जब बाइक से जा रहे एक सिपाही की गर्दन मांझे से कट गयी और उसकी सडक़ पर तड़प-तड़प कर मौत हो गयी। जिस घटना को मद्देनजर पुलिस नेेेे आज तलाशी अभियान चलाया। बताते चलें कि चाईनीज मांझे को नायलॉन और मैटेलिक पाउडर से बनाया जाता है। ये मांझा प्लास्टिक की तरह लगता है और स्ट्रेचेबल होता है। तलाशी के दौरान कादरी गेट चौकी इंचार्ज कृष्णा कश्यप, सुबोध कुमार, मंजीत सिंह, कांस्टेबिल रिंकू चाहर मौजूद रहे।
चाईनीज मांझा को लेकर पुलिस ने पतंगसाजों के यहां मारा छापा
