अपनी बाइक मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात ट्रैक्टर से चारा डालने आए युवक की दबंगों से बाइक को लेकर कहासुनी हो गयी। जिस पर दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव उनासी निवासी दीपक पुत्र सर्वेंद्र यादव ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की बीती रातों वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पुठरी में अपने ट्रैक्टर से चारा डालने आया था, तभी उसकी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला इंद्र निवासी दबंग युवकों से फोन पर बात हुई, तो पीडि़त के बताए अनुसार उसने अपनी बाइक कुछ दिन पूर्व खराब हो जाने के कारण अपने परिचित विनोद यादव के यहां खड़ी कर दी थी। जिस पर पीडि़त ने क्षेत्र में आए विनोद यादव से अपनी बाइक मांगी। जिस पर उनसे कुछ कहासुनी हो गईस, तभी सुबह आरोपी युवक आए और पुठरी मंदिर के पास पीडि़त के साथ जमकर लाठी -डंडों से मारपीट की। जिस पर पीडि़त ने थाना पुलिस को तीन व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त को घायल अवस्था में देख मजरुबी चि_ी लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेज दिया। खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *