74 नं राजमार्ग पर बिना लाइसेंस नाबालिक चला रहे आटो रिक्शा

सीखड़ (मीरजापुर) क्षेत्र के मेड़ियां घाट से कछवा बाजार तक बिना लाइसेंस के नाबालिक लड़के बीसों सवारियांं भरकर धड़ल्ले से अस्सी नब्बे की स्पीड से राजमार्ग 74 पर चल रहे हैं l इनमे से ज्यादातर बिना परमिट और लाइसेंस के है l
परिवहन विभाग के आरटीओ और स्थानीय पुलिस भी इस रोड पर कभी भी चेकिंग नहीं करती, यहीं हाल दो पहिया वाहन चालकों की है l मोटर साइकिल पर तीन चार सवारी बैठाकर रोडपर बिना डर भय के चल रहे हैl सम्बंधित अधिकारियो से निवेदन है कि जन हित मे इस रोड पर चलने वालो को रोड के नियमो पालन करवाना सुनिश्चित करे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *