शूटिंग पर जा रहे टीवी एक्टर की सड़क हादसे में मौत

टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम एक्टर अमन ज की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वो बाइक से शूटिंग पर जा रहे थे. मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. वो हाईवे पर गिर पड़े. इस हादसे में उनकी जान चली गई. एक्सीडेंट के लगभग 25-30 मिनट में उनकी मौत हो गई.अमन जायसवाल का ताल्लुक यूपी के बलिया से था. वो एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे. अपनी मेहनत से उन्होंने इस सपने को सच कर दिखाया था. हालांकि, इस सड़क हादसे ने छोटी उम्र में उनकी जान ले ली. अमन की उम्र महज 23 साल थी. साल 2023 में नजारा टीवी चैनल पर ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ शो शुरू हुआ था. इस शो में वो अमन को पहली बार लीड रोल में देखा गया था. इससे पहले वो ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यशलोक अहिल्याबाई’ टीवी शोज में छोटे-छोटे रोल में नजर आए थे. वो ऑडिशन के लिए होने वाले स्क्रीन टेस्ट के लिए शूटिंग करने जा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *