फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के तत्वाधान में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हिंदू संवाद समारोह का आयोजन किया गया। पंचालघाट रोड पर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 प्रभात अवस्थी व विशिष्ट अतिथि देवेश नारायण अवस्थी, हिंदूमहसभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा मौजूद रहे। विपिन अवस्थी व संजीव कुमार दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही हिन्दुत्व के सम्मान में हिन्दू चेतना को जागृत करने का वीणा उठाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज युवाओं को लाचार बनने का समय नहीं है, युवा ही जब खाने की पंक्ति में खड़ा दिखाई देगा तो देश का विकास कैसे संभव होगा। युवा तो अपने पौरुष से समाज की दिशा और दशा दोनों को बदलने का कार्य करे, तब कहीं भविष्य में नए आयाम स्थापित होंगे।
देवेश नारायण अवस्थी ने कहा कि हमें अपने कार्य को ही धर्म मानना होगा, धर्म कोई वस्तु नहीं है, बल्कि धर्म वह है जिससे कि सनातन का गौरव बढ़े और युवाओं को ही यदि अपने धर्म की जानकारी नहीं होगी तो नवनिर्माण कैसे संभव होगा। कथाव्यास संजीव दुबे ने संगठित होने की बात कही और जिलाध्यक्ष के साथ सदैव खड़े रहकर कार्य करने हेतु आश्वस्त किया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी ने संगठन के लिए सदैव साथ खड़े होने और सहयोग की बात कही। परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के जिलाध्यक्ष अनमोल पांडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार दीक्षित के द्वारा किए गए कार्यों की सभी ने प्रशंसा की। अनमोल पांडे व अमित दीक्षित ने विचार रखे। इस मौके पर अतुल अग्निहोत्री, विपिन सिंह चौहान, सूरज पांडेय, अभिषेक शुक्ला, अर्पित शुक्ला, प्रणव पंडित, वैभव दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।
हिन्दुत्व के सम्मान में चेतना जागृत करने का उठाया गया वीणा
