बुजुर्गों और गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है: मोहन अग्रवाल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद विकास मंच ने शनिवार को ठंड से राहत पाने के लिए गरीबों को कम्बल वितरित किये। लगातार समाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाला फर्रुखाबाद विकास मंच गर्मियों में शहर में सैकड़ो ठंडे पानी के ड्रम रखवाने, पशुओं के लिए नांद रखवाने का कार्य करता है। साथ ही सर्दियों में कम्बल वितरण का आयोजन किया है। बीते दिन जनता की सुरक्षा के लिए चाइनीज मांझे के बिक्री के खिलाफ आंदोलन किया है। लोगों के हित और उनकी सुरक्षा, देखभाल की बात आये तो फर्रुखाबाद विकास मंच सबसे आगे रहता है। इसी के तहत शनिवार को लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा गरीब जरुरतमंदों को कम्बल वितरित किये गये। शनिवार को माधोपुर स्थित धारा नगरी जैन वाटिका में कम्बल बांटे गये। कम्बल पाकर जरुरतमंदों के चेहरे खिल उठे और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। फर्रुखाबाद विकास मंच के संस्थापक मोहन अग्रवाल ने 110 वृद्ध लोगों को कम्बल बांटे। कादरीगेट थानाध्यक्ष आमोद कुमार व संगठन के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कम्बल वितरण कराया। मोहन अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों और गरीबों की सेवा करने वालों पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहती है। सेवा भाव रखने से मन शुद्ध रहता है और आत्मा भी पवित्र रहती है। हर व्यक्ति को अपनी समर्थ के अनुसार किसी जरूरतमंद की सेवा अवश्य करनी चाहिए। थाना अध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने कहा सर्दी के समय में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो आर्थिक समस्याओं के चलते गर्म कपड़े, कंबल नहीं आदि नहीं ले पाते है। फर्रुखाबाद विकास मंच की जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण की पहल सराहनीय है।
जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि फर्रुखाबाद विकास मंच हमेशा जनता के हितों के लिए समर्पित है। जनता के लिए तन मन धन से संगठन कार्य करता है। आने वाले समय में भी संगठन लगातार जनता के लिए समर्पित रहेगा। जिला महामंत्री कोमल पांडे ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची भगवत सेवा है। कार्यक्रम का संयोजन नगर अध्यक्ष राहुल जैन, अमन जैन ने किया।
फर्रुखाबाद विकास मंच ने जरूरतमंदो को बांटे कंबल
