दो सैकड़ा लाभार्थियों को वितरित किये गये स्वामित्व कार्ड

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकासखंड कार्यालय सभागार परिसर में स्वामित्व कार्ड वितरण योजना के तहत लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किये गये।
विकासखंड कार्यालय सभागार परिसर में विकास खण्ड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव व जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम पंचायतों से आये लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किये गये। जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा 10 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरण योजना का लाभ दिलाया गया। वहीं बीडीओ के द्वारा दो सैकड़ा से अधिक लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण किए गए। इस मौके पर एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी सुखदेव सिंह, कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, कनिष्ठ सहायक राज भारती, अकाउंटेंट इंदल बाबू, रविंद्र सिंह, एपीओ मनरेगा गौरव सिंह, राहुल चंदेल, आलोक पाठक, ग्राम सचिव प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, बृजेश यादव, बृजनंदन लाल, जगवीर सिंह, सुनील गौतम, मोतीलाल यादव, कुलदीप राजपूत, आकांक्षा सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *