मेला रामनगरिया में वैदिक क्षेत्र चरित्र निर्माण शिविर का हुआ शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराकाशी के नाम से विख्यात भागीरथी के तट पर आयोजित मेला श्रीराम नगरिया पांचालघाट के वैदिक क्षेत्र में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा एवं वेद प्रचार मण्डल आर्यावत्र्त के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 25 दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ हुआ। देश की रक्षा के लिए तत्पर सेना के पूर्व जवानों एवं संतों की गरिमामयी उपस्थित रही। सूबेदार मेजर राकेश सिंह जादौन व आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने ध्वजारोहण किया। सभा के मंत्री डॉ0 शिवराम सिंह आर्य व डॉ0 हरिदत्त द्विवेदी ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संचालन मुन्ना यादव ने किया। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि वर्तमान वर्ष में देश स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती व आर्य समाज की स्थापना के 150वें वर्ष को मना रहा है। इसलिए इस वर्ष का कार्यक्रम और भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन यज्ञ, योग व आध्यात्मिक ज्ञान की वर्षा के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर आधारित विविध गोष्ठियों व सम्मेलनों का आयोजन भी होगा। सम्मानित अतिथियों में आये हुए पूर्व सैनिकों ने महर्षि दयानंद व आर्य समाज के कार्यों की प्रसंसा की तथा समाज मे व्याप्त कुरीतियों व पाखण्डों के निवारण हेतु आर्य समाज के साथ मिलकर चलने का आवाह्न किया। आचार्य प्रदीप शास्त्री, शिवनारायण आर्य व धनीराम बेधडक़ ने ईश्वर भक्ति के गीत सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर किया। प्रात:काल यज्ञ प0 हरिओम शास्त्री ने सम्पन्न कराया। प्रथम दिवस के यज्ञ में कल्पवासियों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां प्रदान कर सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में संदीप आर्य, अरविंद गिरी महाराज, महंत मकरंद भारती, महंत लखनपुरी, स्वामी चमन गिरी, सूबेदार केके यादव, दीप सिंह, शभुदयल, भूपेंद्र सिंह, विवेक सिंह, पूर्व हवलदार हरी सिंह आर्य, हवलदार विवेक सिंह राठौर, सूबेदार जितेंद्र सिंह राठौर, आर्येन्द्र पाण्डेय, हरिशंकर उपाध्याय, रत्नेश द्विवेदी, नीता कुशवाहा, उपासना कटियार, रेनू आर्या, उदिता आर्या, ऋतु आर्या आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *