एक स्थान से पांच बकरे व तीन बकरी तथा दूसरी जगह से बाइक चुराई
पिकअप का पेंचकस से लॉक तोडऩे का किया प्रयास, नहीं हुए सफल
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर चौकी क्षेत्र में नव निर्मित आदर्श नगर पंचायत खिमसेपुर के वार्ड नंबर 8 आवंतीबाई नगर निवासी राम बहादुर के पुत्र सोलंकी के मकान में बने कमरे के अंदर ग्यारह बकरी बंधी हुई थीं। कमरे में गेट नहीं था। कमरे के बाहर बांस का टट्टर लगा रखा है। जिसे अज्ञात चोर दरांती से काट कर पांच बकरे, तीन बकरी तथा दो बकरी के मेमने अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिसकी कीमती लगभग एक लाख से ऊपर होगी। जिस दरांती से बांस के टट्टर को काटा गया वो मकान से 100 मीटर दूरी पर पड़ी मिली। सोलंकी ने जिसकी तहरीर चौकी मदनपुर में दी। वहीं पास में रोशन पुत्र हरिलाल की खड़ी पिकअप का पेंचकस द्वारा लॉक खोलने का प्रयास किया गया। जो कि लॉक न खुलने के कारण उसे अज्ञात चोर नहीं ले जा सके। चोरों की इस घटना से नगरवासी अधिक भयभीत है और पुलिस की गस्त पर सवाल उठा रहे है। वहीं वार्ड नंबर 5 उदित नारायण में अनिल पाल पुत्र भवेंद्र सिंह को उनके रिश्तेदार श्यामपाल ने उपहार में दी हीरो होंडा मोटर साइकिल नंबर यूपी 76जे3167 को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। जिसकी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। गाड़ी मालिक बाहर होने के कारण तहरीर नहीं दे पाए। पिता भवेंद्र सिंह ने बताया जब पुत्र लौट कर आएगा तब तहरीर दी जाएगी।
चोरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत, खाकी पर उठ रहे सवाल
