फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा के तत्वाधान में हर साल की तरह इस वर्ष भी 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में वंदे मातरम् यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली जायेगी। नगर में भगवामय झण्डों के साथ यात्रा में बड़ी संख्या में सनातनी शामिल होंगे। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि 23 जनवरी गुरुवार को शाम 3 बजे पाण्डेश्वरनाथ मंदिर से वंदेमातरम् यात्रा शुरु होगी। जो नगर के मुख्य मार्ग रेलवे रोड, चौक होते हुए घुमना, लालगेट से स्वराज कुटीर तक निकाली जायेगी। शोभायात्रा में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की झांकी व बैंडबाजा की धुन पर वंदे मातरम व भारत माता की गूंज के साथ तिरंगा झण्डा हाथ में लेकर यात्रा में लोग शामिल होंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री प्रमोद दीक्षित, दीपक शर्मा सहित लोग तैयारी में जुटे है। विभिन्न हिन्दूवादी संगठन के लोग भी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी सहित साधु-संत भी वंदे मातरम यात्रा में भाग लेंगे और सनातनी बंधुओं को सम्बोधित करेंगे।
23 जनवरी को नगर में निकलेगी वंदे मातरम् यात्रा
