एमआईसी में साइबर क्राइम जागरुकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में साइबर क्राइम रोकने के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बुधवार को म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट की गिरिजाशंकर की अध्यक्षता में साइबर क्राइम रोकने के लिए जागरुकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। फतेहगढ़ कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश वर्मा द्वारा एनसीसी कैडेट्सों को जागरुक किया गया। संचालन शिक्षक दिनेश चन्द्र ने किया। शिक्षक विश्वप्रकाश दीक्षित ने साइबर क्राइम के बारे में छात्रों को जानकारी दी। कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश वर्मा ने कहा कि साइबर मतलब इंटरनेट और क्राइम मतलब अपराध होता है। आज के समय में हर एक व्यक्ति जो इंटरनेट का उपयोग करता हैं उसको साइबर क्राइम से सबंधित समस्त जानकारी प्राप्त अवश्य होनी चाहिए, क्योंकि इससे वह साइबर क्राइम से खुद को बचा सकता हैं और एक जागरूक इंटरनेट यूजर बन सकता हैं। वहीं प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर ने बताया कि साइबर क्राइम का मतलब है इंटरनेट के जरिए ठगी करना। आजकल साइबर क्राइम करने वाले लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को इंटरनेट के जरिए ठगते हैं। जिसमें हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। अगर कोई ओटीपी मांगता है तो बिना पूरी जानकारी करे न दें। जिससे साइबर क्राइम की ठगी से बचा जा सकें। अगर कोई परेशान करें तो १९३० पर कॉल कर सकते है। इस अवसर पर लगभग 250 छात्र तथा 32 एनसीसी कैडेट्स के ने भाग लिया। इस मौके पर उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, शिक्षक प्रबल प्रताप सिंह, निरुक्त मिश्रा, मयंक रस्तोगी, प्रदीप कुमार जायसवाल, अशोक कुमार कठेरिया, शिवेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *