जिला शिक्षा अधिकारी के घर छापे में मिला पैसों का ढेर

बिहार के बेतिया में गुरुवार के दिन जिला शिक्षा अधिकारी के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी चल रही है. बेतिया में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की शिकायत मिली है , जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है. छापेमारी से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

जिला शिक्षा अधिकारी की नौकरीराज्य सरकारों की प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक माना जाता है. हर कोई इस नौकरी पाना चाहता है. लेकिन इसे पाने के लिए उम्मीदवारों को राज्य सरकार के जरिए आयोजित की जाने वाली स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा को पास करना होता है. इसके बाद उनके रैंक के अनुसार यह पद दिया जाता है. जब उनका चयन इन पदों के लिए हो जाता है, तब अलग-अलग जिलों में भेजा जाता है. जिले में पोस्टिंग के बाद कोई जिला अधिकारी अपने कामों या कारनामों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं. पटना से पहुंची विजिलेंस की टीम सुबह से जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के किराए के मकान में रेड की है. साथ ही शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण से पूछताछ कर रही है. रेड के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है.जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम ने स्थानीय पुलिस से शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के आवास पर नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई है. डीईओ के घर पर विजिलेंस की सुबह से रेड चल रही है. बेतिया जिला शिक्षा अधिकारी पर आरोप है कि अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की शिकायत मिली, जिस मामले में विजिलेंस की टीम ने रेड डाली है. जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण लगभग 3 साल से जिला में DEO के पद पर पदस्थापित हैं. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद है, जो जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और सभी सिस्टम की देखरेख करता है. यह पद राज्य सरकार के अधीन आता है, और डीईओ जिला स्तर पर शिक्षा नीतियों के कार्यान्वयन, निगरानी, और मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार होता है. इन पदों पर नवौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. इसके बाद उम्मीदवार को राज्य सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा को पास करना होगा. इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम नहीं और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयुसीमा उम्मीदवार की कैटेगरी पर निर्भर करता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *