वाहन की टक्कर से महिला सिपाही की मौत

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र में हाईवे पर सोनिक में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास के निकट वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला सिपाही की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

छत्तीसगढ़ राज्य के जिला दुर्ग व कस्बा दुर्गा की मूल निवासी शिल्पी सिंह (30) अशोक सिंह लखनऊ में सिपाही के पद पर तैनात थीं। वह काफी समय से लखनऊ के थाना मानसनगर के अनुपम नगर भोलाखेड़ा में मकान बनाकर रह रही थीं। बीती रात करीब आठ बजे वह स्कूटी से लखनऊ की ओर जा रही थीं। दही थानाक्षेत्र के निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के सामने डायवर्जन प्वाइंट पर पहुंची थीं, तभी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद यातायात बाधित हो गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *