फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम के नेतृत्व में कम्पिल थाना प्रभारी निरीक्षक आर0के0 सिंह, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रवि सोलंकी व स्वाट टीम के उपनिरीक्षक अशोक कुमार तथा सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर में वांछित 10 हजार के इनामी मोरपाल पुत्र स्व0 कालीचरन निवासी कोठी नगला कोतवाली कायमगंज को कटिया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी पर कम्पिल थाने में तीन मुकदमे दर्ज है।

