नगर पंचायत मंदिर का नहीं विश्राम कक्ष का करवा रही है निर्माण: अनिल राजपूत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत की ओर से किसी भी मंदिर का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। एक विश्राम कक्ष का निर्माण जरुर कराया जा रहा है। कुछ लोग जानकारी का अभाव होने के चलते उसे मंदिर समझ बैठे। कराये जा रहे निर्माण में कुछ खामिया होने की शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर हमने जानकारी की और संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य मानक के अनुरुप ही कराये। बताते चले कि बीते दिन नगर पंचायत नवाबगंज के क्षेत्र नगला हीरा सिंह में नगर पंचायत द्वारा एक कक्ष का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सभासद कुलदीप राजपूत ने ठेकेदार अमन व कमल भारद्वाज की देखरेख में कराये जा रहे कार्य में मानक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है की शिकायत की। इसकी शिकायत मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत मौके पर पहुंचकर जानकारी की। इस दौरान सभासद व ठेकेदार के बीच वाद-विवाद हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष ने दोनों को समझाया कि आपस में वाद-विवाद न करें और ठेकेदार को निर्देश दिये कि कक्ष का निर्माण मानक के अनुरुप ही कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *