दुकानदारों में विश्वास पैदा कर ठगी कर ले गया आरोपी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खरीददारी करने के बाद भुगतान न करने के मामले में व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में एक व्यक्ति द्वारा करीब 10 लाख रुपये की ठगी कर लेने का आरोप लगाते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगायी है।दिये गये शिकायती पत्र में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर बेवर रोड पॉलीटेक्निक के पास स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान के मालिक अवनीश कुमार पुत्र मित्र पाल सिंह निवासी भोलेपुर बेवर रोड ने कहा कि अमित कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासी जेहू नगर बस्ती आसिफ नगर हैदराबाद जो कि पीडि़त के मकान में करीब तीन महीने किराये पर भी रह चुका है ने दुकान से सामान खरीदा और भुगतान ऑन लाइन करने की बात कही। पहले भी वह कई बार सामान खरीद चुका है और पेमेंट कर दिया। इस विश्वास पर उसे सामान दे दिया, लेकिन वायदे के अनुसार 2 मई को अमित ने भुगतान नहीं किया और फोन बंद कर लिया। तब से लगातार फोन बंद ही जा रहा है। पीडि़त ने आरोपी की पत्नी के आधार व संबंधित कागजात प्रार्थना पत्र में लगाये है। पीडि़त ने आरेपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की। अमित कुमार के खिलाफ ही दूसरे दुकानदार सचिन कटियार पुत्र ओमप्रकाश कटियार निवासी भोलेपुर ने ढाई लाख रुपये की ठगी कर लिये जाने की शियकत की है व आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।
इलेक्ट्रानिक की दुकानों से लाखों की ठगी, शिकायत एसपी से
