फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में इस समय अच्छी खासी भीड़ हो रही है, क्योंकि मेला अंतिम दौर में पहुंच गया है। जिसके चलते रोज जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब ९ बजे पांचाल घाट पर जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे जाम मसेनी चौराहे से लेकर चाचूपुर तक लग गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयीं। जाम दोपहर तक लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल जाम खुलवा पाया। बताते चलें कि इस समय मेला रामनगरिया अंतिम दौर में पहुंच गया। जिसके चलते मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है। जो जाम का कारण बन रही है। वहीं पुल की मरम्मत न करने के कारण उसे खोदकर डाल दिया गया है। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। जरा सा चूक जाने पर वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि जब तक मेला है, तब तक फिलहाल जाम से निजात मिलने की की उम्मीद नहीं है।
जाम की झाम से पूरे दिन जूझते रहे वाहन चालक
