छिबरामऊ कन्नौज तहसील क्षेत्र के ग्राम सरदामई के पंचायत घर में सुबह करीब 10:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक चकबंदी अधिकारी मोहम्मद अनीस अहमद सिद्दीकी के द्वारा करीब 80 किसानों की शिकायतें सुनी गई
जिसमें विरासत, बैनामा व नाम दुरुश्ती, संबंधी समस्त शेष 80 पत्रावली सहित तमाम तरह की किसानों की जो समस्याएं थी उनको सुना गया और जिन किसानों के द्वारा जो आपत्तियां लगाई गई थी उनको भी सुना गया और सभी किसानों को निर्देशित किया गया कि जो भी आप लोगों की समस्याएं हैं वह बखूबी से सुने जाएंगे और उन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा आप लोग बिल्कुल भी परेशान और घबराए नहीं आप लोग अपने-अपने जो भी कागजात हैं वह पेश करें और उनकी जो भी समस्याएं हैं उनको सुन कर निस्तारण किया जाएगा इस दौरान वीरेंद्र सिंह चकबंदी कर्ता, मोहम्मद ईनुस चकबंदी कर्ता, रामकिशोर चकबंदी कर्ता, सर्वेश कुमार चकबंदी कर्ता, विद्या वारिध लेखपाल, मोहम्मद कफील खान पेशकार, द्वारिका प्रसाद पेशकार, राजीव कुमार मुख्य अनुरेखक, रामनरेश अनुसेवक सहित कई चकबंदी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित ग्राम प्रधान राम प्रकाश भी मौजूद रहे
सहायक चकबंदी अधिकारी ने गांव में पहुंचकर सनी चकबंदी संबंधित समस्याएं
