पीडीए के तहत जन चौपाल कार्यक्रम सेक्टर बछलैया के बूथ रोशनाबाद में हुआ आयोजित
नीति-रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी 193 विधानसभा अमृतपुर के तत्वावधान में सेक्टर नम्बर 22 बछलैया के बूथ रोशनाबाद में बूथ स्तरीय पी0डी0ए0 मतदाता जागरूकता जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने पहुंचकर पार्टी के पदाधिरियों के साथ बैठक की और कहा कि पार्टी की नीतियों एवं रीतियों को जनता तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। डा0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा समाजवादी पार्टी किसी एक समाज की पार्टी नहीं है, यह हर समाज के हित की हमेशा से ही बात करती रही है। इसलिए वह सर्वसमाज की पार्टी है। इसलिए इसका नाम समाजवादी पार्टी है।
उन्होंने ये भी कहा मेरा लक्ष्य लोगों की समाज सेवा है, और हमेशा लोगों की सेवा करता रहूंगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने नेताजी का उदाहरण देते हुए पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और मेहनती कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जायेगा। सुरेंद्र सिंह गौर ने भी पार्टी के मिशन २०27 को सफ़ल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग डा0 सुभाष पाल, बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, सेक्टर प्रभारी रामदत्त उर्फ बबलू यादव, बूथ प्रभारी धर्मेन्द्र, मानवेन्द्र गंगवार, पवन यादव, वीरपाल सिंह यादव, सुभम राय हनी, विनय यादव, नागेन्द्र यादव, अभय यादव, बरन सिंह यादव, बी0के0 गंगवार, रिंकू यादव प्रधान कांधेमई मिल्किया, देवेन्द्र यादव प्रधान, गोपी यादव प्रधान, राजीव यादव प्रधान, हर्ष यादव, फैजान, अतिन पाल, रजनीश सक्सेना, आशीष यादव, सौरभ यादव, शिवम यादव, अजय यादव, सुमित यादव, अकरम खान, अलीम खान, सायवीन खान, पवन कुमार, सुरजन सिंह, महेश सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी सर्व समाज की पार्टी है: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव
