सत्यगिरि महाराज के समाधि लेने की चेतावनी से प्रशासन के फूले हाथ पांव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पर आबाद मिनी कुम्भ के नाम से प्रसिद्ध मेला श्रीरामनगरिया में कुछ अराजकतत्वों के द्वारा विगत दिनों साधु संतों व उनके सेवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। सोशल मीडिया पर स्वयं को हिंदुत्ववादी नेता बताने वाले कुछ अराजकतत्वों द्वारा जो साधु संतों के विषय मे गलत प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है उस विषय पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न किये जाने से जूना अखाड़े के संत व मेला रामनगरिया संत समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी महाराज काफी आहत हैं। वह बीती 8 फरवरी से आमरण अनशन पर हैं। प्रशासन की हठधर्मिता के चलते उन्होंने जीवित समाधि लेने का ऐलान किया है। रविवार को अपराह्न 3:०० बजे समाधि स्थल का पूजन हुआ। वहीं प्रशासन को 24 घंटे का समय प्रदान करते हुए कहा कि संतों की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही नहीं किये जाने पर वह जीवित समाधि ले लेंगे। फिलहाल उनकी इस चेतावनी से प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। अब देखना है कि आज प्रशासन कौन सा तुरुप का इक्का चलता है। जिससे सत्यगिरि को जीवित समाधि लेने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *