कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में ई-रिक्शा चालकों के रवैये से व्यापारी खासे परेशान हैं। आरोप है कि आए दिन ई-रिक्शा से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। कस्बे के कई व्यापारी समेत अन्य व्यापारियों ने बताया कि नगर मे ई-रिक्शा चालकों की वजह से आए दिन रोज जाम लगता है। उल्टे सीधे जगह पर ई-रिक्शा खड़ा करके यात्रियों व राहगीरों को जाम लगाकर परेशान करते हैं। मना करने पर गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाते है, लेकिन ई-रिक्शा चालको की मनमानी के आगे किसी की भी नहीं चलती है। कस्बे के मेनरोड पर ई-रिक्शा लगाकर सवारियां भरने का काम करते हैं। इससे अधिक जाम लगता है। दुकानदार और राहगीरो को काफी परेशानी होती है। दुकानदारों जिलाधिकारी से जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि जाम के कारण उनकी दुकानों से ग्राहक लौट जाते हैं। जिससे उनका काफी नुकसान होता है।
