प्रमुख सचिव वित्त एवं कर निबंधन की कार्यशैली का किया विरोध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। टैक्स बार एसोसिएशन व जिला उद्योग व्यापार मण्डल ने संयुक्त रुप से भोलेपुर स्थित सेल टैक्स कार्यालय में धरना देकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि प्रमुख सचिव वित्त एवं कर निबंधन एम देवराज की कार्यशैली के विरोध में राज्यपाल संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही ज्ञापन में दर्शाया कि राज्य कर विभाग में कार्यपालिका द्वारा न्यायिक अनुशासन की निर्मम हत्या तथा सरकार की स्वच्छ छवि पर इसका प्रतिकूल प्रभाव महत्वपूर्ण मुद्दों पर पड़ा है। मांग की गई है वर्तमान में प्रमुख सचिव वित्त एवं कर निबंधन एम देवराज द्वारा दिशा निर्देश दिये जा रहे है। जिससे अधिवक्ता एवं व्यापारी परेशान है। जीएसटी काउंसिल भारत सरकार द्वारा देश में व्यापारियों के लिए माफी योजना लागू की गई है। जो 2025 से प्रभावी है। तकनीकी कर्मियों के कारण माफी पत्र प्रस्तुत नहीं हो पा रहे है। जिसकी अवधि ३० जून २०२५ तक बढ़ायी जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला के नेतृत्व में भोलेपुर स्थित सेल टैक्स कार्यालय में धरना देकर सेल टैक्स अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजू गौतम, उमेश चतुर्वेदी, राजू गुप्ता, सौरव शुक्ला, हर्षित, अनुपम रस्तोगी, रामजी बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।
व्यापारियों ने माफी प्रार्थना पत्र 30 जून तक बढ़ाने की मांग
