- खिलाड़ियों में सद्भावना सुनिश्चित करती है विजय-वर्मा
- खिलाड़ियों में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धा आवश्यक- सुप्रीत कपूर
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम मकबरा में सोमवार को क्रिकेट प्रेमियों के लिए सर्वाधिक पसंदीदा स्व. राकेश चन्द्र कपूर (पल्लू भइया) मेमोरियल अयोध्या प्रीमियर लीग-10 अयोध्या मार्बल कप का रंगारंग उद्घाटन हो गया।इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी अभय वर्मा तथा प्ले-वेे स्कूल की प्रबन्धक व स्व.राकेश चन्द्र कपूर की पत्नी श्रीमती नीरा कपूर रही जिनका स्वागत आयोजन अध्यक्ष दीपेन्द्र श्रीवास्तव तथा आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर द्वारा अंगवस्त्रम,स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ भेटकर किया गया।विशिष्ट अतिथियों में केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति के संयोजक गगन जायसवाल,केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनन्द,शरद कपूर,सैयद सलीम,भाजपा नेता अवधेश वर्मा व व्यापारी नेता सुशील जायसवाल का स्वागत निदेशक सैय्यद सुबहानी ने माला पहना कर व स्मृति चिन्ह भेट करके किया।उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों ने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गुब्बारा उड़ा कर प्रतियोगता का शुभारंभ किया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों में सद्भावना आवश्यक रूप से होनी चाहिए, क्योंकि यही सद्भावना खिलाड़ियों की विजय सुनिश्चित करती है।वहीं प्ले-वेे स्कूल की प्रबन्धक व स्व. राकेश चन्द्र कपूर की पत्नी श्रीमती कपूर ने कहा कि एक खिलाड़ी में आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना का होना आवश्यक है,क्योंकि यही भावना एक खिलाड़ी को आगे बढ़ा सकती है।पहले दिन का उद्घाटन मैच लाइन इलेवन और फाइटर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।लाइन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट हो गई।लाइन इलेवन के बल्लेबाज प्रदुमन यादव में 19 गेदों पर सात चौकों की मदद से 32 रन व राहुल प्रजापति ने 20 गेदों दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए।फाइटर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अनिकेत ने 12 रन देकर 2 विकेट व आतिश समानी ने 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइटर क्रिकेट क्लब की टीम 18 ओवर में 96 रन पर ही आल आउट हो गई।फाइटर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आतिश समानी ने 28 गेंद पर 5 चौकी की मदद से 35 रन व ताहिर ने एक चौके व एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।मीडीया प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि इस मौके पर राकेश केशरवानी, देवेन्द्र मिश्रा (दीपू),करूणेश श्रीवास्तव, शोभित कपूर,इन्द्रेश त्रिपाठी, अशोक खन्ना,पूर्व पार्षद फरीद कुरैशी,लक्ष्मी नरसिंभा, महेन्द्र कुमार सरोज,प्रेमनाथ यादव, सैय्यद आशिफ,पृथ्वी यादव, उमाशंकर जैसवाल,अंकुश गुप्ता,विवेक साहू,सचिन सरीन,मो. सादिक,सैय्यद मो. हमजा,मो. बिलाल आदि मौजूद रहे।
