कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज नगर के गल्ला मन्डी में मांगुर मछली की बिक्री पर सम्बन्धित विभाग रोक लगाने में पूरी तरह से असफल है। अन्य किसी बाजार में मांगुर मछली की बिक्री पर कोई कार्रवाई होती है तो मांगुर मछली बेचने वाले एक दो दिन बेचना बन्द कर देते हंै। उसके बाद शुरू पुन: बेचना शुरु कर देते हंै। मछली बाजार में मांगुर मछली बिक्री पर एक बार भी कोई कार्रवाई नही होने से मछली बिक्रेता बिना भय के बेच रहे हंै। मस्त्य विभाग के अनुसार मांगुर मछली प्राकृतिक जलीय संपदा एवं पर्यावरण के लिए अत्यन्त घातक है। मांगुर मछली कई बीमारियो की वाहक होती है जो पर्यावरण और इंसानों के स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक है। इसलिए सरकार ने इस पर पूर्ण रुप से प्रतिबन्ध लगाया हुआ है। लोगों को इस मछली को खाने से परहेज करना चाहिए अन्यथा वे कई बीमारियों के चपेट मे आ सकते हैं।
