
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात दुकान की दीवार काटकर चोरों ने हजारों की नगदी व सामान पार कर दिया। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
कस्बा नवाबगंज निवासी अमित पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बाईपास के निकट उसका मकान है। उसी में अपनी दुकान चलाता है। चोरों ने दुकान की दीवार काट दी व 50 किलो चीनी, 3 कुंटल गेहूं, 25 किलों सरसों का तेल, बैटरी, 20 लीटर डीजल पार कर दिया। पीडि़त जब सुबह उठा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
