नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिवस संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर हुई मौत के मामले में मृतक के पिता ने नामदर्ज तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामलेकी जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मिल्कमौज मुल्ला निवासी रामविलास ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसके 27 वर्षीय पुत्र कन्हैयालाल अपनी साली की शादी में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर गया था। शादी के दो दिन तक पुत्र जब घर वापस नहीं लौटा तो फोन पर बात करनी चाहीं तो फोन नहीं उठा। तब परिजनों ने उसकी ससुराल में साढू के पास फोन किया तो वह गाली-गलौज करने लगा और पुत्र के साथ मारपीट की बात कही। जिससे क्षुब्ध पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता ने पुत्र के साढू उपेंदर पुत्र मुरली लाल निवासी खीमसेपुर, अजय पाल पुत्र टीकाराम निवासी गांव महलई थाना मऊदरवाजा के विरुद्ध तहरीर दी है। आरोपियों ने पुत्र के साथ मारपीट की और उसकी जेब से 7500 रुपये भी निकाल लिये। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
आत्महत्या का मामला, मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप, तहरीर
