

*अध्यात्मिक सभा में आत्मशांति की कामना
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। हनुमान सेना के संस्थापक सुरेन्द्र सिंह गौर की दिवंगत पत्नी स्व0 प्रवेश कुमारी की द्वितीय पुण्यतिथि अध्यात्मिक माहौल में मनायी गई। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन समाजसेवी डा0 जितेन्द्र यादव ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
थाना क्षेत्र के गांव बीरपुर निवासी हनुमान सेना के संस्थापक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौर की पत्नी प्रवेश कुमारी का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अध्यात्मिक माहौल में किया गया। आचार्य शिव कुमार मिश्रा ने धर्म ग्रंथों के उपदेशों के माध्यम से आत्मशांति का संदेश दिया। इस मौके पर पहुंचे मेडिकल कालेज के चेयरमैन डा0 जितेन्द्र यादव ने पुष्पांजलि अर्पित करके नमन निवेदित किया। इस मौके पर पंडित शिव कुमार मिश्रा, प्रदीप यादव टीटू, प्रितपाल सिंह यादव, ठा0 योगेंद्र सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह गौर सहित आदि मौजूद रहे।
