महाकुंभ में जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, बोलेरो खाई में गिरने से घटी घटना

मध्य प्रदेश। सीधी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार देर रात करीब दो बजे जिले के मूड़ा पहाड़ क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के जयंत से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जिले के मूड़ा पहाड़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीधी और रीवा जिले की सीमा पर स्थित मूड़ा पहाड़ के सुनसान इलाके में हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के चालक ने अचानक गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह करीब 14 फीट नीचे एक खाई में गिर गई। बोलेरो गाड़ी में आठ लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो जिला अस्पताल सीधी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की और शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे में इनकी हुई मौत

  • संदीप उर्फ सोनू साहू
  • प्रमोद यादव
  • रमाकांत साहू
  • सुजीत यादव

गंभीर घायल

  • नीरज वैश्य
  • संदीप साहू
  • कृष्णा वैश्य
  • प्रदीप साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *