गली अवरुद्ध करने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला व उसके बच्चों को पीटा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गली अवरुद्ध करने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला व उसके बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता को ही उल्टा अपशब्द कहकर चली गयी। पीडि़ता के घटना के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों पर कार्यवाही कराये जाने के लिए शिकायती पत्र सौंपा।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के बरगदिया घाट सिविल लाइन निवासी सुमन पत्नी संदीप बाथम ने दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही कराये जाने के लिए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें दर्शाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश बाथम उर्फ लालू पुत्र श्याम लाल व उसके पुत्र राजन, राजू व पुत्री नीतू ने मार्ग अवरुद्ध करने के लिए गली में गेट लगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उपरोक्त लोगों ने एकराय होकर मुझे व मेरी पुत्री तपस्या, पुत्र उम्मीद, धु्रव के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने उल्टा मुझे ही अपशब्द कहे और चली गयी। पीडि़ता का कहना है कि उक्त गली अवरुद्ध करने का वाद सिटी मजिस्टे्रट न्यायालय में लंबित है। पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर दबंगों के हौसले बुलंद है। पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही कराये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *