एकता ने किया सेमी फाइनल में प्रवेश

स्व राकेश चन्द्र कपूर ‘पल्लू भईया‘ मेमोरियल अयोध्या प्रीमियर लीग-10 अयोध्या मार्बल कप का आठवां दिन

 समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। डॉ भीमराव अम्बेडकर स्पोटर्स स्टेडियम मकबरा में चल रहे स्व राकेश चन्द्र कपूर ‘पल्लू भईया‘ मेमोरियल अयोध्या प्रीमियर लीग-10 अयोध्या मार्बल कप के आठवें दिन दो मैच खेले गये।आज के मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रहे जिनका स्वागत आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर व निदेशक सैययद सुबहानी ने माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेटकर और स्मृति चिन्ह देकर किया।दिन का पहले मैच प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल एकता क्लब व लाइन इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लाइन इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 06 विकेट खोकर 161 रन बनाए।लाइन इलेवन के बल्लेबाज आशुतोष यादव ने 46 गेंद पर 07 चौको की मदद से 55 रन व विकेटकीपर मनीष यादव ने 27 गेंद पर 06 चौकों की मदद से 31 रन बनाए।वहीं एकता क्लब के गेंदबाज संदीप विश्वकर्मा ने 25 रन देकर 02 विकेट और रीतेश मिश्रा,अतुल श्रीवास्तव और रजनीश सिंह ने 01-01 विकेट हासिल किये।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्लब ने 17.3 ओवर में 04 विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।एकता क्लब ने बल्लेबाज रीतेश मिश्रा ने 34 गेंद पर 09 चौके की मदद से 62 रन व रजनीश सिंह ने 18 गेंद पर 03 चौके की मदद से 21 रन बनाए। लाइन स्टार के गेंदबाज ज्ञानेन्द पाल ने 02 विकेट और मनोज सिंह,प्रद्युम्न यादव और विकास ने 01-01 विकेट हासिल किये। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रीतेश मिश्रा को दिया गया।दिन का दूसरा मैच व दूसरा क्वार्टर फाइनल अयोध्या किक्रेट एकेडमी व लाइफ केयर लखनऊ के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अयोध्या किक्रेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 08 विकेट खेाकर 122 रन बनाए।अयोध्या क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज हर्ष गुप्ता ने 36 गेंद पर 05 चौके की मदद से 37 रन व उत्कर्ष सिंह ने 18 गेंद पर 17 रन बनाए।लाइफ केयर के गेंदबाज अभिषेक यादव ने 02 विकेट व शुभम, रूद्र प्रताप सिंह और लाथन लायन ने 01-01 विकेट हासिल किये।लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइन केयर की टीम ने 17.3 ओवर में 04 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।लाइफ केयर के बल्लेबाज सुयश सिंह ने 37 गेंद पर 03 चौके व 01 छक्के की मदद से 45 रन व लायन लाथन ने 17 रन बनाए।इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुयश सिंह को दिया गया।इस मौके पर आयोजन अध्यक्ष दीपेन्द्र श्रीवास्तव,देवेन्द्र मिश्रा दीपू,सैय्यद आसिफ, अमित श्रीवास्तव,उमाशंकर जयसवाल,अखिलेश पाठक, रोहित अग्रवाल,विवेक साहू, राजा विश्वकर्मा,विनोद पाण्डेय, मो अजहर,लकी,पृथ्वी यादव, अभय दूबे,नौशाद अहमद,कैफी खान,मो हमजा,मो सादिक,मो बिलाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *