रंजिशन घर लौट रहे युवक को दबंगों ने घेरकर मारी गोली

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश के चलते युवक को दबंगों ने रास्ते में घेरकर गोली मार दी। गोली युवक के सीधे पैर में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पीडि़त रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम देवरान गढिय़ा निवासी सनी पाल पुत्र रामरहीस अपनी रिश्तेदारी में गया था। जहां से गुरुवार को वह अपने घर लौट रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने सनी पाल के गोली मार दी। गोली उसके सीधे पैर में जा लगी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल सनी पाल ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसका दबंगों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह अपनी रिश्तेदारी में जान बचाने के लिए चला गया था। मगर ज्यादा दिन वहां रुकना मुमकिन नहीं था। इसलिए उसने अपने भाई से कहा कि अब घर चलना चाहिए, तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे दबंगों ने घेरकर उसे गोली मार दी। उसे108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल लाया गया। वारदात के बाद थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *