फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में घमासान जारी है। जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने बताया कि जो भी पदाधिकारी संगठन विरुद्ध कार्य करेगा या अपने व्यापार में अनैतिक कार्य करते हुए पाया गया ऐसे लोगों से भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का कोई सरोकार नहीं। संगठन में रहते हुए अपनी रवैया सुधारे। अगर कोई भी व्यक्ति संगठन विरोधी पाया गया तो उसे तत्काल संगठन से बाहर किया जायेगा। इसी संगठन में कार्य कर रहे एक पदाधिकारी ने बताया कि जो कार्यकारी अध्यक्ष है वह अगर होर्डिंग बनवाते है किसी भी व्यापारी का फोटो उसमें लगा है तो होर्डिंग का चंदा भी लेते है। कहीं अगर साथ ले जाते है तो किराया भी लेते है। अपनी जेब से संगठन के ऊपर खर्च नहीं करते है। किसी न किसी व्यापारी के ऊपर अपना भी खर्चा डाल देते है। ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष के साथ कार्य करना मुश्किल है। कुछ लोगों ने आरोप प्रत्यारोप के बीच संगठन को बदनाम करने की कोशिश की है। ऐसे लोग अपने आप में सुधार करें। नहीं तो प्रदेश नेतृत्व संज्ञान में लेकर कार्यवाही करें। जिले में कोई भी खबर छपती है तो मीडिया प्रभारी का दायित्व होता है कि उनके माध्यम से सूचना पहुंचायी जाये, लेकिन इस संगठन में सभी पदाधिकारी अपने आप में सक्षम मानते हुए सीधे खबर छपवाकर संगठन को कमजोर कर रहे है।
अनैतिक कार्य करने वालों की संगठन में कोई जरुरत नहीं: आदेश अग्निहोत्री
