पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा ने आंदोलन हेतु कार्यक्रम किये घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अटेवा/एनएमओपीएस से एनपीएस और यूपीएस के खिलाफ है, क्योंकि यह शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में नहीं है। अटेवा के संयुक्त प्रदेश मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुरानी पेंशन ही कर्मचारी के हित में है। पुरानी पेंशन बहाली एवं एनपीएस व यूपीएस की समाप्ति के लिए आंदोलनरत है साथ ही इस संघर्ष की लड़ाई में कर्मचारी, शिक्षकों एवं अधिकारियों को आगे आना होगा।
अटेवा/एनएमओपीएस का एनपीएस और यूपीएस के खिलाफ संघर्ष का आगाज के लिए आगामी कार्यक्रम घोषित किये गये है। जिसमें सांसद को प्रधानमंत्री सम्बोधित ज्ञापन 25 फरवरी को दिया जायेगा। जागरुकता अभियान के तहत 15 मार्च से 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज, कार्यालयों में संवाद किया जायेगा। 1 अपै्रल को काला दिवस मनाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। सभी हाथ में काली पट्टी बांधकर डीएम कार्यालय पहुंचकर पीएम सम्बोधित ज्ञापन सांैपेगें। 1 मई को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर श्रमिक दिवस पर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा और जवानी और बुढ़ापे की हक की लड़ाई के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *