अमृतपुर थाना अध्यक्ष बनी उपनिरीक्षक मोनू शाक्य’

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। सन 1990 से अमृतपुर थाना बनने के उपरांत हमेशा से ही किसी पुरुष थानेदार को चार्ज दिया गया, परंतु बीते डेढ़ वर्ष से महिला थानेदार ने अमृतपुर थाने की कमान संभाली और अपने दायित्व को सही तरीके से निभाया। थाना इंचार्ज के रूप में कार्य करते हुए मीनेश पचौरी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून के दायरे को सही तरीके से स्थापित किया और अब वह सरकारी आदेशों पर पुलिस लाइन चली गई। उनके स्थान पर महिला उप निरीक्षक को अमृतपुर थाने का चार्ज सौंप दिया गया। कोतवाली चौकी इंचार्ज घुमना से उप निरीक्षक मोनू शाक्य को अमृतपुर थाने का चार्ज मिला है। अमृतपुर थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी का पुलिस लाइन के लिए तबादला कर दिया गया। मीनेश पचौरी का 6 माह पूर्व कानपुर देहात के लिए तबादला हुआ था। अमृतपुर थाना क्षेत्र में कटरी क्षेत्र के राजस्व मामले की समस्याएं अधिक रहती हैं। जिनको लेकर पुलिस विभाग हमेशा सतर्क रहा है। ऐसी स्थिति में नई जिम्मेदारी संभालने वाले थाना इंचार्ज को इन समस्याओं पर गंभीर रहना पड़ेगा और तुरंत करवाई करने के प्रयास से कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहने की उम्मीद कायम रहेगी। वैसे अमृतपुर थाना क्षेत्र अधिकतर थाना क्षेत्र की अपेक्षा शांतिपूर्ण माना जाता है। इस क्षेत्र की जनता सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी सामंजस्य बिठाने में किसी से पीछे नहीं है। इस स्थिति में पुलिस विभाग भी तबादलों से प्रभावित नहीं होता और जल्द ही क्षेत्र की जनता में घुलमिल कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *