तापमान में दर्ज की गई गिरावट: बिहार में बारिश का अलर्ट; 13 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तर पश्चिमी भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड भी बढ़ गई है। शनिवार को बिहार समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 13 राज्यों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।

पहाड़ी इलाकों के साथ साथ मैदानी इलाको के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. देश के कुछ राज्यों में बारिश हो रही है, तो कुछ जगहों पर बर्फबारी. इसके अलावा कुछ जगह का तापमान सामान्य से ऊपर चढ़ा हुआ है. वहीं कुछ जगहों पर तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे चल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के एक्टिव होने की वजह से देश 13 राज्यों में बारिश होने का अनुमान है. वहीं कर्नाटक में बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया है. बैंगलोर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर निकल गया है.

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं दिन में मौसम शुष्क रहेगा. विभाग के अनुसार, दिल्ली में 26 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है. राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी तक अधिकतम तापमान 27 से 29 और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं इस दौरान बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा 27 फरवरी को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है.

ग्रीन जोन में यूपी के सभी जिले

यूपी में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, 23 और 24 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. फिलहाल अगले 5 दिनों तक यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में है. इसके अलावा 27 फरवरी को यूपी के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. बिहार में मौसम विभाग ने 10 जिलों के लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बारिश होने की उम्मीद है.

बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला. शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी हुई. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने बताया कि आज उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, बिहार, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25-27 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 26 और 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 27 फरवरी को उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में बारिश और चोटियों पर भारी हिमपात का अनुमान है।
आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब में ज्यादातर स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सिक्किम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों गरत के साथ हल्की बारिश हुई, कुछ जगहो पर तेज हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की सूचना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ स्थानों पर इस दौरान ओलावृष्टि हुई। इस दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में रात के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *