पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है और क्रिकेट का एक्शन रफ्तार पकड़ चुका है. हालांकि, अभी-भी टीम इंडिया के पाकिस्तान में नहीं खेलने को लेकर कुछ न कुछ बातें हो ही रही हैं. टीम इंडिया अपने मुकाबले दुबई में खेल रही है और पहले मैच में जीत भी दर्ज कर चुकी है. अब टीम इंडिया तो दुबई में है लेकिन पाकिस्तान में किसी न किसी तरह से भारत की उपस्थिति दर्ज हो ही जाती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ, जब लाहौर के स्टेडियम में भारतीय राष्ट्रगान गूंज उठा.
🚨 Champions Trophy in Pakistan —
'Bhikaristan' accidentally played Indian National Anthem during Australia vs England game in Lahore 💥
— ABSOLUTE CINEMA 🔥 pic.twitter.com/pL0yn6tOLM
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 22, 2025
लाहौर में गूंजा भारतीय राष्ट्रगान
शनिवार 22 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया. ये मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा था. ऐसे में हर मैच की तरह इस मुकाबले में भी एक्शन शुरू होने से ठीक पहले दोनों ही टीमें मैदान पर खड़ी थीं. इस दौरान एक-एक कर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान स्टेडियम में चलाया जाना था. मगर तभी ऑस्ट्रेलिया के नेशनल एंथम से पहले स्टेडियम में लगे साउंड सिस्टम से भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन…’ के बोल गूंजने लगे.
Crazy scenes in Lahore, the Indian national anthem was mistakenly played before the England vs. Australia match. 😭🤣
pic.twitter.com/Prfo2kIrHO— Aaraynsh (@aaraynsh) February 22, 2025
PCB की हुई जमकर फजीहत
जी हां, करोड़ों रुपये खर्च कर अपग्रेड किए गए गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में ये ब्लंडर हो गया. जैसे ही स्टेडियम के डीजे ने भारतीय राष्ट्रगान बजाया, वैसे ही स्टेडियम में बैठे दर्शकों का शोर गूंज उठा. हालांकि तुरंत ही राष्ट्रगान रोका गया और कुछ सेकेंड के बाद ऑस्ट्रेलिया का एंथम शुरू हुआ. मगर ये कुछ सेकेंड की गलती ही पाकिस्तान का मजाक बनाने के लिए काफी थी और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी ट्रोल किया जाने लगा. इसके वीडियो भी काफी वायरल हो गए.
