चुनार: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कजरहट चौकी अंतर्गत वाराणसी मिर्जापुर हाईवे क्रॉसिंग सुंदरपुर जमुई के पास मनोज पांडे उम्र 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दुर्गा पांडे निवासी ग्राम कोलना थना अदलहाट जिला मिर्जापुर दोपहर करीब एक से डेढ़ के बीच में कैलहट से किसी काम से जमुई जा रहे थे पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया धक्का लगने से बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए जिससे घटनास्थल पड़ी मनोज पांडे की मौत हो गई मौके से स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य मय फोर्स पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पीएम के लिए भेजा।
और मृतक मनोज पांडे के दो बेटी एक बेटा है बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं। मृतक खेती बारी कर अपना गुजर बसर करते हैं।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
