फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केंद्रीय कारागार में निरुद्ध वृद्ध कैदी की हालत बिगड़ गयी। उसे बंदी रक्षकों ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कल्लू सिंह पुत्र बसंत सिंह 75 वर्षीय निवासी शेओली कानपुर हत्या के मामले में केंद्रीय कारागार में सजा काट रहा है। शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गयी। जिस पर बंदी रक्षक अमर सिंह यादव व प्रदीप सिंह ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी ने हालत गम्भीर होने पर कानपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताते चलें कि कैदी काफी दिनों से केंद्रीय कारागार में सजा काट रहा है।
केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे कैदी की हालत बिगड़ी
