हत्याभियुक्त गिरफ्तार, निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा बरामद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा दिनांक 21.02.2025 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पिंकू पुत्र स्व0 रामदास निवासी मोहल्ला नौलक्खा थाना मऊदरवाजा ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि दिनांक 07.02.2025 को अभियुक्तगण आशिफ उर्फ पड्डा पुत्र स्व0 मुजीब, शाहबाज उर्फ लाका पुत्र रहीस निवासीगण मोहल्ला खैराती खाँ बंगशपुरा कोहना कोतवाली फर्रुखाबाद ने उसके भाई रजत से शराब पीने के लिये रुपये माँगे। मना करने पर उसके भाई के साथ उपरोक्त अभियुक्तगणों ने गाली-गलौज करते हुये मारपीट की। फिर दिनांक 08.02.2025 को इसी रंजिश में अपना बर्चस्व दिखाने के लिये उसके भाई रजत के घर में ईंट पत्थर फेंके। फिर घर में घुसकर उसको जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डन्डों से मारापीटा। मारपीट में आयी चोटों से उसके भाई रजत की दिनांक 10.02.2025 को मृत्यु हो गयी। उक्त तहरीरी सूचना पर दिनांक 13.02.२025 को ही थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 43/2025 धारा 333/115(2)/352/351 (3)/125/103 बीएनएस व ३(२)(५) एससी/एसटी एक्ट बनाम आशिफ उर्फ पड्डा, शाहबाज उर्फ लाका उपरोक्त पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के द्वारा की जा रही है। जिनके निर्देशन में दिनांक 21.02.2025 की रात्रि थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी के नेतृत्व में उ0नि0 लछिमन सिंह चौकी प्रभारी बजरिया मय हमराह फोर्स के द्वारा मुखबिर की सूचना पर हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त शाहबाज उर्फ लाका उपरोक्त को घेरकर पानी की टंकी करबला चिलसरा चुंगी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के उपरान्त उसकी निशादेही से मृतक रजत की हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल डण्डा/बैंत को पुलिस कब्जे में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *