गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को भीषण हादसा हुआ है. सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य घायल हो गए है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि लिंबडी-राजकोट हाईवे पर डंपर और मिनी ट्रैवलर की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
गुजरात के सुरेन्द्रनगर में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गयी है. जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इनमें पांच लोगों की हालत नाजुक है. यह सभी पर्यटक टैंपो ट्रैवलर में सवार होकर दीव और गिर भ्रमण के लिए आए थे. सुरेंद्र नगर से गुजरते समय इनकी गाड़ी किसी अन्य वाहन से टकरा गई. इस हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.
दीव और गिर भ्रमण करने गए थे पर्यटक
घायल यात्रियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि ये लोग दीव और गिर भ्रमण केलिए गए थे. मंगलवार को इनकी अहमदाबाद से फ्लाइट थी, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया. पुलिस के मुताबिक मृतकों में दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं. वहीं 10 लोग घायल हुए हैं. इन सभी घायलों को उपचार के लिए जिले के सायला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
